गुमला : नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : भाकपा माओवादियों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए गुमला पुलिस ने बुधवार से अभियान शुरू किया है़ पुलिस ने चैनपुर से अभियान शुरू किया है. पुलिस की एक टीम गुमला से चैनपुर की ओर घुसी है. इसबार पुलिस पूरी तैयारी व रणनीति के साथ चल रही है. बताया जा रहा है कि […]
विज्ञापन
गुमला : भाकपा माओवादियों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए गुमला पुलिस ने बुधवार से अभियान शुरू किया है़ पुलिस ने चैनपुर से अभियान शुरू किया है. पुलिस की एक टीम गुमला से चैनपुर की ओर घुसी है. इसबार पुलिस पूरी तैयारी व रणनीति के साथ चल रही है.
बताया जा रहा है कि भूषण यादव काफी संख्या में नक्सली सदस्यों के साथ चैनपुर इलाके में जमा हुआ है. सबजोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव, रंथु उरांव व बीरबल उरांव पहले से इस क्षेत्र में सक्रिय थे, लेकिन पुलिस दबिश के कारण ये लोग चुप थे. इधर, जैसे ही गुमला एसपी भीमसेन टुटी के हजारीबाग स्थानांतरण की सूचना माओवादियों को हुई. वे सक्रिय हो गये हैं.
यहां बता दें कि भीमसेन टुटी की रणनीति व टीम वर्क के कारण एक साल तक माओवादी बैकफुट में रहे. श्री टुटी के नेतृत्व में माओवादियों के कई कमांडर को पुलिस ने मार गिराया और कई लोगों को पकड़ कर जेल के सलाखों के पीछे भेजा. लेकिन श्री टुटी के जाने के बाद नक्सली पुन: अपने संगठन को नया रूप देने में लग गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










