पीएलएफआइ ने की गोलीबारी

Published at :31 May 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ ने की गोलीबारी

सड़क का काम बंद करने की दी धमकी गुमला : सिसई थाना क्षेत्र के अड़ियाटोली में सड़क निर्माण स्थल के समीप सोमवार की शाम छह बजे पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने जम कर गोलीबारी की है. 10-12 फायरिंग की है. इसमें किसी के हताहत की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना से मुंशी, मजदूर व स्थानीय […]

विज्ञापन
सड़क का काम बंद करने की दी धमकी
गुमला : सिसई थाना क्षेत्र के अड़ियाटोली में सड़क निर्माण स्थल के समीप सोमवार की शाम छह बजे पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने जम कर गोलीबारी की है. 10-12 फायरिंग की है. इसमें किसी के हताहत की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना से मुंशी, मजदूर व स्थानीय लोग डरे हुए हैं.
उग्रवादियों ने सड़क बना रहे मुंशी व मजदूरों को काम नहीं करने की धमकी दी है़ काम करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. निर्माण स्थल पर उग्रवादियों ने ठेकेदार के नाम हस्तलिखित परचा भी छोड़ा है, जिसमें ठेकेदार को धमकाया गया है. पांच लाख रुपये की मांग की गयी है. लेवी की रकम नहीं देने पर काम बंद रखने के लिए कहा है. घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है. समाचार लिखे जाने तक ठेकेदार ने भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola