आंधी-तूफान से गुमला जिले में भारी तबाही
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 May 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले में शुक्रवार को आंधी-तूफान ने खूब तबाही मचायी़ गुमला के अंबवा गांव में दर्जनों घर की छत उखड़ गये. बीच सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन घंटों बाधित रहा. अंबवा गांव में कई घरों पर पेड़ गिर गये हैं. गुमला के बंगरू लोलोटोली गांव में वज्रपात से : आंधी-तूफान से गुमला […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला जिले में शुक्रवार को आंधी-तूफान ने खूब तबाही मचायी़ गुमला के अंबवा गांव में दर्जनों घर की छत उखड़ गये. बीच सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन घंटों बाधित रहा. अंबवा गांव में कई घरों पर पेड़ गिर गये हैं. गुमला के बंगरू लोलोटोली गांव में वज्रपात से : आंधी-तूफान से गुमला जिले में भारी तबाहीखलिहान में रखे पुआल में आग लग गयी़
पेड़ के नीचे बांधा बैल मर गया. सिसई प्रखंड के मुरगू गांव मेंवज्रपात से तीन दुधारू गाय की मौत हो गयी़ बारिश होने के साथ ही बिजली काट दी गयी. देर शाम तक बिजली गुल रही.
अंबवा में भारी नुकसान हुआ
गुमला प्रखंड के अंबवा गांव में छह घरों पर पेड़ गिर गये़, जिससे पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया. पेड़ गिरने से जसमिन खातून का बेटा बाल-बाल बचा़ एहसान अंसारी, कुरबान अंसारी व शरीफ शाही के घर पर भी पेड़ गिरा, जिससे घरों को नुकसान पहुंचा़ वहीं जुल्फिकार अंसारी, मोहम्मद अंसारी, शेर अंसारी व मुमताज अंसारी के घर की छत आंधी में उखड़ गयी़ इधर,दौरे के क्रम में पहुंचे मजदूरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है़
चार पशुओं की मौत
गुमला प्रखंड के बंगरू लोलोटोली गांव में वज्रपात से बयहा उरांव के एक पशु की मौत हो गयी. वहीं पेड़ पर रखा पुआल जल कर राख हो गया. मुखिया पतराज उरांव ने सीओ से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. इधर, सिसई प्रखंड के मुरगू गांव निवासी राजेंद्र साहू के तीन गाय की मौत हो गयी, जबकि एक को वज्रपात का झटका लगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










