डीसी ने राशन दुकानों की जांच की

Published at :26 May 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने राशन दुकानों की जांच की

पालकोट : डीसी श्रवण साय ने बुधवार को पालकोट प्रखंड की जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. डीसी के अचानक जनवितरण प्रणाली दुकान पर पहुंचने पर डीलरों में हड़कंप मच गया था. डीसी ने बधिमा के अजरुन साहू , लौवाकेरा के बालेश्वर साहू व बंगरू के अजरुन साव की दुकान का निरीक्षण किया. निरीक्षण […]

विज्ञापन
पालकोट : डीसी श्रवण साय ने बुधवार को पालकोट प्रखंड की जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. डीसी के अचानक जनवितरण प्रणाली दुकान पर पहुंचने पर डीलरों में हड़कंप मच गया था.
डीसी ने बधिमा के अजरुन साहू , लौवाकेरा के बालेश्वर साहू व बंगरू के अजरुन साव की दुकान का निरीक्षण किया. निरीक्षण में डीसी ने कार्डधारियों से डीलर द्वारा राशन व केरोसिन सही मात्रा में मिलने संबंधी जानकारी ली. साथ ही स्टॉक पंजी व गोदाम का निरीक्षण भी किया. डीसी ने डीलरों से कहा कि जिनका कार्ड नहीं बना है, उन्हें भी चार लीटर केरोसिन देना है.
जांच में एमओ अजीत कुजूर सहित कई कर्मी मौजूद थे.
एसडीओ ने राशन दुकानों का किया निरीक्षण : चैनपुर. एसडीओ जयप्रकाश झा ने ग्रामीणों की शिकायत पर जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में राशन डीलर मदन लाल व क्रोनित कुजूर की दुकान बंद पायी. संगीता देवी सितारा महिला मंडल, सत्यनारायण साहू एवं लगवंती देवी की दुकान खुली पायी गयी. एसडीओ ने उपरोक्त दुकानों की स्टॉक पंजी सीज कर ली़ साथ ही गोदाम का भी निरीक्षण किया. एसडीओ ने कहा कि जो दुकान खुली पायी गयी है, उसकी स्टॉक पंजी की जांच की जा रही है. साथ ही बंद पाये गये दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola