जीपीएल सीजन-2 : नॉक आउट नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Published at :26 May 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
जीपीएल सीजन-2 : नॉक आउट नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

गुमला : सिसई रोड छठ तालाब स्थित मेला मैदान में जीपीएल सीजन-2 नॉक आउट नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है. फ्रेंड्स क्लब गुमला के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का उदघाटन मैच गुमला लायंस बनाम किंग्स 7 पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें गुमला लायंस की टीम ने किंग्स की टीम को 15 रनों […]

विज्ञापन

गुमला : सिसई रोड छठ तालाब स्थित मेला मैदान में जीपीएल सीजन-2 नॉक आउट नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है. फ्रेंड्स क्लब गुमला के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का उदघाटन मैच गुमला लायंस बनाम किंग्स 7 पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें गुमला लायंस की टीम ने किंग्स की टीम को 15 रनों से पराजित कर अगले चक्र के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक 25 रन बनाने और चार विकेट लेने वाले मोहम्मद फरहान मैन ऑफ द मैच रहे. किंग्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुमला लायंस की टीम ने निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाये. टीम की ओर से मोहम्मद फरहान ने 25 तथा राजा व लक्की ने तीन-तीन रन बनाये. जबकि विपक्षी टीम की ओर से निर्मल व पप्पू सरदार ने दो-दो तथा मोदसर ने एक विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी किंग्स की टीम 5.2 ओवर में सभी छह विकेट खोकर मात्र 21 रन पर ही सिमट कर रही गयी. रजी ने सर्वाधिक आठ व निर्मल ने छह रन बनाये.

इसी प्रकार दूसरे मैच में योयो फाइटर की टीम ने साबिर खान, सुपर स्टार ने डिफेंडर व टोटो की टीम ने कुछ-कुछ होता है कि टीम को पराजित कर अगले चक्र के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर ली है.

इसके अलावा अन्य टीमों के बीच भी मैच हुआ. इससे पूर्व मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद साबिर, मोहम्मद महताब आलम, शशिप्रिया बंटी, मोहम्मद लडन व पंगा मुन्ना ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उदघाटन किया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में मोहम्मद मीर मेराज, सैम मीर, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद सप्पु, मोहम्मद भोलू, मोहम्मद राजा, मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद पप्पु, मोहम्मद साकिब, हसन गजाली, मोहम्मद तौसिफ, मोहम्मद साजिद सहित टूर्नामेंट आयोजन समिति के अन्य लोग लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola