डोभा निर्माण योजना में मजदूरी कर रही हैं मंजु
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

भरनो : भरनो प्रखंड अंतर्गत उत्तरी भरनो पंचायत की मुखिया मंजु देवी समाज के लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं. वह मजदूरों के साथ अपनी पंचायत में मजदूरी कर रही है. शुक्रवार को मंजु देवी समसेरा गांव में डोभा निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थी. भरनो बीडीओ श्वेता वेद ने जब डोभा निर्माण […]
विज्ञापन
भरनो : भरनो प्रखंड अंतर्गत उत्तरी भरनो पंचायत की मुखिया मंजु देवी समाज के लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं. वह मजदूरों के साथ अपनी पंचायत में मजदूरी कर रही है. शुक्रवार को मंजु देवी समसेरा गांव में डोभा निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थी. भरनो बीडीओ श्वेता वेद ने जब डोभा निर्माण का निरीक्षण किया, तो उन्होंने मुखिया को मजदूरी करते पाया. बीडीअो को काफी आश्वर्य हुआ. लेकिन मुखिया द्वारा डोभा निर्माण कार्य में मजदूरी करते देख कर हर्ष व्यक्त किया.
अपना दायित्व निभा रही हूं : मुखिया
मुखिया मंजु देवी ने कहा कि जल संचय को लेकर सभी लोग मेहनत कर रहे हैं. प्रशासन अपना काम कर रहा है. बेकार बैठे मजदूरों को भी डोभा निर्माण में काम मिल रहा है. वह भी इसमें शामिल हो गयी है.
इसमें जल संचयन की योजना के तहत जो डोभा बन रहा है, वह खुद इसमें मजदूरी कर काम की गुणवत्ता देख रही है. वहीं, इसमें हमें कुछ राशि भी मिल जा रही है. सभी लोगों के साथ मिल कर काम करने में आनंद आ रहा है.
तीन डोभा में मजदूरी कर रही हैं मुखिया
मुखिया समसेरा गांव में बन रहे तीन डोभा के निर्माण में एक साधारण मजदूर की तरह काम कर रही है. बीडीओ ने कहा कि जब मुखिया ही खुद काम में लगी है, तो काम सही तरीके से हो रहा होगा.हमें खुशी है कि मुखिया डोभा निर्माण कार्य में सक्रिय हैं. मौके पर कनीय अभियंता अलखदेव पांडेय, पंचायत सेवक शाजेब शमीम, कपिल गोप, शमसाद खान व विनय साहू उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










