समाज की पहल पर बिकने से बची नाबालिग लड़की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला की पहल से एक नाबालिग लड़की की जिंदगी बरबाद होने से बच गयी. बताया गया कि राजस्थान से गुमला पहुंचे कुछ लोगों ने लड़की की शादी कर उसे राजस्थान में लेकर जाकर बेचने की योजना बनायी थी. लेकिन समाज की पहल से लड़की की शादी रुक गयी. इस […]
विज्ञापन
गुमला : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला की पहल से एक नाबालिग लड़की की जिंदगी बरबाद होने से बच गयी. बताया गया कि राजस्थान से गुमला पहुंचे कुछ लोगों ने लड़की की शादी कर उसे राजस्थान में लेकर जाकर बेचने की योजना बनायी थी. लेकिन समाज की पहल से लड़की की शादी रुक गयी.
इस संबंध में तेली समाज के अध्यक्ष श्याम सुंदर साहू ने गुमला थाना में लिखित शिकायत की, जिसमें सिसई थाना क्षेत्र के समल गांव निवासी स्वर्गीय पलटू साहू की नाबालिग बेटी रेणु कुमारी की शादी रूकवाने की मांग की़ साथ ही नाबालिग की शादी कराने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की़ हालांकि थाना में शिकायत जाने से पहले ही राजस्थान से आये लड़का वाले भाग गये. वे कहां भागे, इसका पता नहीं चला है. पुलिस लड़के वालों को खोज रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










