सच्चाई की प्रतिमूर्ति थे बाबा चौहरमल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

पोद्दार धर्मशाला में संत शिरोमणि बाबा चौहरमल की जयंती मनायी गयी. जिला दुसाध समाज गुमला की ओर से आयोजित इस समारोह में समाज के कई लोग शामिल हुए. अतिथियों ने बाबा की जीवनी पर प्रकाश डाला और बाबा चौहरमल के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया़ गुमला : गुमला में संत शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती […]
विज्ञापन
पोद्दार धर्मशाला में संत शिरोमणि बाबा चौहरमल की जयंती मनायी गयी. जिला दुसाध समाज गुमला की ओर से आयोजित इस समारोह में समाज के कई लोग शामिल हुए. अतिथियों ने बाबा की जीवनी पर प्रकाश डाला और बाबा चौहरमल के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया़
गुमला : गुमला में संत शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर जिला दुसाध (पासवान) समाज गुमला द्वारा पोद्दार धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समाज के लोगों ने आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक व सामाजिक रूप से मजबूत होने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष केडी सिंह ने कहा कि बाबा चौहरमल सच्चाई व ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे. उन्होंने एक-एक कर लोगों को एकजुट किया. अपने समाज के अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ी और एक पहचान दिलायी. उन्होंने लोगों को हक व अधिकार की लड़ाई सीखायी.
वर्तमान समय में हम सभी को उनसे प्रेरणा लेने और उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है. श्री सिंह ने समाज के नवनिर्माण के लिए शिक्षा पर बल दिया. कहा कि जो समाज शिक्षित होता है, वह समाज विकसित होता है. नशापान से दूर रहें और अपने-अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि आने वाले समय में बच्चे घर-परिवार, समाज और देश का नाम रौशन कर सके. मंच संचालन बलीराम पासवान ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










