पत्रिका में होगा गुमला का इतिहास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला जिला स्थापना दिवस पर 18 मई को स्मारिका का होगा प्रकाशन स्मारिका में गुमला जिले के पीछे छिपे कई पुराने रहस्य व दुर्लभ फोटो का संयोजन किया जायेगा गुमला : गुमला जिला स्थापना दिवस की तैयारी व स्मारिका प्रकाशन को लेकर डीडीसी कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी श्रवण साय ने की. मौके पर […]
विज्ञापन
गुमला जिला स्थापना दिवस पर 18 मई को स्मारिका का होगा प्रकाशन
स्मारिका में गुमला जिले के पीछे छिपे कई पुराने रहस्य व दुर्लभ फोटो का संयोजन किया जायेगा
गुमला : गुमला जिला स्थापना दिवस की तैयारी व स्मारिका प्रकाशन को लेकर डीडीसी कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी श्रवण साय ने की. मौके पर 18 मई को प्रकाशित होने वाले स्मारिका पर चर्चा हुई. बताया गया कि स्मारिका में गुमला जिले की पुरानी यादें होंगी. जिला बनने के पीछे छिपे कई पुराने रहस्य व दुर्लभ फोटो का संयोजन होगा. ऐतिहासिक, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, शहीदों की गाथा सहित गुमला जिले में बेहतर काम करने वाले लोगों का लेख रहेगा. स्मारिका में जिले की सभी जानकारी रहेगी, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके. स्मारिका के प्रकाशन को लेकर सभी लोगों के बीच कामों का बंटवारा किया गया. 18 मई को गुड न्यूज व गुमला जिला पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखायी जायेगी.
फिल्म बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया. फिल्म में जिला बनने से लेकर अबतक की गुमला की स्थिति का दृश्य रहेगा. डीसी श्रवण साय ने कहा : इसबार जिला स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाना है, इसलिए इसकी तैयारी सभी विभाग मिल कर करें. एसपी भीमसेन टुटी ने कहा कि स्मारिका में गुमला जिले के पर्यटन स्थलों का संग्रह हो, जिससे लोगों को अधिक से अधिक जानकारी मिल सके. हाई क्वालिटी फोटो हो. पुस्तक भी देखने योग्य होना चाहिए. पुराने फोटो हो. पुरानी यादों का संग्रह हो, जिससे लोगों को पुस्तक पसंद आये.
बैठक में डीडीसी एनके सिन्हा, प्रशिक्षु आइएएस कुलदीप चौधरी, डीपीओ अरुण कुमार, एसी अशोक कुमार साह, कार्यपालक पदाधिकारी रवि शंकर, गुमला एसडीओ केके राजहंस, चैनपुर एसडीओ जयप्रकाश झा, बसिया एसडीओ अमर कुमार, डीटीओ मुस्तकीम अंसारी, डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो, डीएसई सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा, सीओ सुनील चंद्र, परियोजना निदेशक परमेश्वर अग्रवाल, मोहम्मद इरफान, विशेष प्रमंडल के इइ रवि सहाय, एनएच के इइ, मीडिया से दुर्जय पासवान, अमरनाथ, शशिभूषण, हरिओम सुधांशु, सुशील कुमार, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, धर्मवीर सिन्हा, भाजपा अध्यक्ष सविंद्र सिंह व शशि कुमार मिश्र सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










