खरका से कोटाम तक सड़क मरम्मत की मांग

Published at :28 Apr 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
खरका से कोटाम तक सड़क मरम्मत की मांग

गुमला : गुमला प्रखंड स्थित कोटाम पंचायत के ग्रामीणों ने डीसी से खरका से कोटाम जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि खरका से कोटाम की दूरी सात किमी है, लेकिन दोनों पंचायतों को जोड़ने वाले मुख्य […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला प्रखंड स्थित कोटाम पंचायत के ग्रामीणों ने डीसी से खरका से कोटाम जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि खरका से कोटाम की दूरी सात किमी है, लेकिन दोनों पंचायतों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति काफी दयनीय है. जजर्र सड़क के कारण कोटाम के 14 गांवों सहित पड़ोसी पंचायत कतरी, आंजन एवं शिवराजपुर के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. लगभग 10 वर्ष पूर्व सड़क बनी थी. इसके बाद से अब तक सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी है.
उक्त सड़क से रोजाना हजारों ग्रामीण आवागमन करते हैं. इसके अलावा पेयजल व बिजली की भी समस्या है. अधिकतर चापानल खराब पड़े हैं़ जो अच्छे हैं, उसमें से कम पानी निकलता है. मौके पर सरिता देवी, सुकरो देवी, कुंवारी देवी, सीता देवी, भंडारी उरांव, गीता देवी, सरिता कुमारी, रानी कुमारी, फुलो उरांइन, नंदलाल उरांव, रामसेवक उरांव, लाखपति देवी, रंथी देवी, इंदो देवी, सांझो देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola