वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के फोरी ध्रुवाटोली निवासी स्व सुगा उरांव की 50 वर्षीया पत्नी सहोदरी देवी की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की शाम की है. वह घर पर अकेली थी, तभी अपराधियों ने घर में घुस कर उसे मार डाला. मंगलवार को जब गांव के लोग पहुंचे, […]
विज्ञापन
गुमला : सदर थाना क्षेत्र के फोरी ध्रुवाटोली निवासी स्व सुगा उरांव की 50 वर्षीया पत्नी सहोदरी देवी की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की शाम की है. वह घर पर अकेली थी, तभी अपराधियों ने घर में घुस कर उसे मार डाला. मंगलवार को जब गांव के लोग पहुंचे, तो सहोदरी को मृत पाया.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या क्यों व किसने की है, इसका पता नहीं चला है.
मृतका के तीन बेटे वीरेंद्र उरांव, सुरेंद्र उरांव व सुखदेव उरांव हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं. गांव के बंधु उरांव, लुटवा उरांव व राम उरांव ने बताया कि सहोदरी की सास के निधन के बाद वह घर पर अकेली रहती थी. उसके तीन बेटे हिमाचल में मजदूरी कर जो पैसा कमाते थे, वे अपनी मां को भेजते थे. गांव में कुछ खेती है, जहां सहोदरी खेतीबारी करती थी. पुलिस के प्रथम अनुसंधान में डायन-बिसाही या जमीन विवाद में हत्या की बात कही जा रही है. एसआइ एनके मंडल ने गांव जाकर शव को लाया. इसके बाद पोस्टमार्टम कराया. थाने में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










