सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 6.30 से 10:30 बजे तक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला में प्रचंड गरमी को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के समय में फेरबदल किया है. अब सभी स्कूल सुबह 6.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक चलेंगे़ सिर्फ सरकारी स्कूल के शिक्षक दिन के 11.30 बजे तक स्कूल में रहेंगे और स्कूल चले चलायें अभियान पर काम […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला में प्रचंड गरमी को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के समय में फेरबदल किया है. अब सभी स्कूल सुबह 6.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक चलेंगे़ सिर्फ सरकारी स्कूल के शिक्षक दिन के 11.30 बजे तक स्कूल में रहेंगे और स्कूल चले चलायें अभियान पर काम करेंगे.
इस संबंध में गुमला डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा ने कहा कि डीसी श्रवण साय के निर्देश पर स्कूल के समय में बदलाव किया गया है. अगले आदेश तक स्कूल 10.30 बजे तक चलेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षक अपने स्कूल में 11.30 बजे तक रह कर छात्रवृत्ति, पोषाक, मध्याह्न भोजन व बच्चों के नामांकन पर काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










