बाल समागम रांची ओवरऑल चैंपियन

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
बाल समागम रांची ओवरऑल चैंपियन

बाल समागम रांची ओवरऑल चैंपियन लोहरदगा को दूसरा व चाईबासा को तीसरा स्थानसंवाददाता रांची़ राज्य स्तरीय बाल समागम 2016 की विभिन्न प्रतियोगिता में रांची जिला ओवर ऑल चैंपियन रही़ रांची जिले को सबसे अधिक आठ पदक मिले, जिसमें चार स्वर्ण पदक शामिल है. बाल समागम को लेकर बालक और बालिका वर्ग के लिए जलेबी दौड़, […]

विज्ञापन

बाल समागम रांची ओवरऑल चैंपियन लोहरदगा को दूसरा व चाईबासा को तीसरा स्थानसंवाददाता रांची़ राज्य स्तरीय बाल समागम 2016 की विभिन्न प्रतियोगिता में रांची जिला ओवर ऑल चैंपियन रही़ रांची जिले को सबसे अधिक आठ पदक मिले, जिसमें चार स्वर्ण पदक शामिल है. बाल समागम को लेकर बालक और बालिका वर्ग के लिए जलेबी दौड़, बोरा दौड़, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, चार सौ मीटर रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, विज्ञान प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रांची जिले के संत जोसेफ मध्य विद्यालय नगड़ी की आशा अंजू मिंज को लंबी कूद, प्रेमथनाथ मध्य विद्यालय के अमन शर्मा को निबंध प्रतियोगिता, राजकीय मवि लालगुटवा की किरण कुमारी को वाद विवाद प्रतियोगिता और मध्य विद्यालय बनासू के राजेंद्र कुमार को गोल्ड मेडल दिया गया. रांची जिले को एक रजत पदक और तीन कांस्य पदक भी मिला. दूसरे स्थान पर लोहरदगा जिला रहा, जबकि तीसरे स्थान पर पश्चिम सिंहभूम जिला रहा. विभिन्न प्रतियोगिताओं के स्वर्ण पदक विजेताकक्षा एक से कक्षा पांच तक की प्रतियोगिता50 मीटर बिस्किट, जलेबी दौड़ (बालक)मनीष कुमार मेरू, हजारीबाग50 मीटर बिस्किट, जलेबी दौड़ (बालिका)दशमी कुमारी, सिसई, गुमला100 मीटर दौड़ (बालक)योगेंद्र उरांव, बनारी विशुनपुर, गुमला100 मीटर दौड़ (बालिका) रेखा कुमारी, भंडरा, लोहरदगा200 मीटर दौड़ (बालक) जोगेंद्र उरांव विशुनपुर, गुमलाकक्षा छह से कक्षा आठ400 मीटर दौड़(बालिका)प्रियंका कुमारी भंडरा, लोहरदगाविज्ञान प्रदर्शनी (बालिका) श्रुति गोयल, लोहरदगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola