75 बच्चों ने ग्रहण किया प्रथम परम प्रसाद

Updated at : 27 Apr 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
75 बच्चों ने ग्रहण किया प्रथम परम प्रसाद

ख्रीस्त विश्वासियों ने उजला रविवार पर्व मनाया

विज्ञापन

चैनपुर. प्रखंड में रविवार को संत जॉन कैथलिक चर्च परिसर में ख्रीस्त विश्वासियों ने उजला रविवार पर्व मनाया. धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व मुख्य अधिष्ठाता फादर जेब्रियानुस किंडो व सहायक फादर पवन लकड़ा ने किया. अलबर्ट एक्का कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर अगस्तुस व फादर इनोसेंट मौजूद थे. समारोह के दौरान चैनपुर पल्ली से आये 75 बच्चों ने सफेद वस्त्र धारण कर प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया. फादर जेब्रियानुस किंडो ने कहा कि परम प्रसाद ईश्वर पर विश्वास का प्रतीक है. जैसे प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. वैसे ही ईश्वर मानव जाति से प्रेम करते हैं. उन्होंने बताया कि जब मानवों ने ईश्वर से संबंध तोड़ लिया था, तब ईश्वर ने मानव बन कर धरती पर आकर उन्हें पुनः अपने साथ जोड़ने का निर्णय लिया. फादर ने कहा कि जिस प्रकार मानव भोजन के बिना जीवित नहीं रह सकता है. उसी प्रकार परम प्रसाद संस्कार आत्मा का भोजन है. उन्होंने बताया कि यीशु ख्रीस्त ने अपने चेलों से कहा था. मैं ही जीवन की रोटी व जल हूं. इस प्रकार फादर ने बच्चों को यह विश्वास दिलाया कि यीशु उनके दिलों में जीवन की रोटी व मित्र बन कर आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola