:7:::: क्षेत्र का विकास करूंगी: नीरू शांति

:7:::: क्षेत्र का विकास करूंगी: नीरू शांति फोटो एलडीजीए 16 ग्रामीणों के साथ नीरू शांति भगत.लोहरदगा. एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने सदर प्रखंड, कुडू प्रखंड का दौरा कर बैठक की. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक केके भगत ने जिस तरह क्षेत्र की विकास को प्राथमिकता दी है, उसी तरह मैं भी क्षेत्र का विकास […]
:7:::: क्षेत्र का विकास करूंगी: नीरू शांति फोटो एलडीजीए 16 ग्रामीणों के साथ नीरू शांति भगत.लोहरदगा. एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने सदर प्रखंड, कुडू प्रखंड का दौरा कर बैठक की. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक केके भगत ने जिस तरह क्षेत्र की विकास को प्राथमिकता दी है, उसी तरह मैं भी क्षेत्र का विकास करूंगी. जनता की हर समस्याओं में साथ रहूंगी. महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष अंजू देवी ने कहा कि कुछ प्रत्याशियों के चरित्र से जनता वाकिफ है. जो प्रत्याशी महिलाओं की इज्जत नहीं करते, उन्हें वोट मांगने का अधिकार नहीं है. दिल्ली तक में ऐसे नेताओं ने लोहरदगा की छवि को दागदार करने का काम किया है. मौके पर कंवलजीत सिंह, मालती टोप्पो, निलिमा तिग्गा, बरखा रानी उरांव, सायरा बानो, कमाल खान, मीर आरिफ, जयचंद कुजूर, विजय भगत, बुद्धिमान उरांव, मनोज लाल, कलेश्वर साहू, बिरेन्द्र उरांव, जितेन्द्र उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










