.3.... राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ मतदान करेंगे लोग: सुखदेव

Published at :24 Nov 2015 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
.3.... राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ मतदान करेंगे लोग: सुखदेव

.3…. राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ मतदान करेंगे लोग: सुखदेव फोटो-एलडीजीए- 7 अपने आवास पर कांग्रेसियों से बात करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के आवास पर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर साबिर खान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में विधायक बादल पत्रलेख भी मौजूद थे. सुखदेव भगत ने कहा […]

विज्ञापन

.3…. राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ मतदान करेंगे लोग: सुखदेव फोटो-एलडीजीए- 7 अपने आवास पर कांग्रेसियों से बात करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के आवास पर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर साबिर खान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में विधायक बादल पत्रलेख भी मौजूद थे. सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है. पूरे विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार के विफलता के खिलाफ विधानसभा की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी. केंद्र एवं राज्य में भाजपा आजसू की सरकार एवं उन्हीं के सांसद विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र में समस्याएं और बढ़ी हैं. जनता के छोटी-छोटी समस्याओं का भी निराकरण नहीं हो रहा है. श्री भगत ने कार्यकर्ताओं से इस चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. विधायक बादल पत्रलेख ने कहा कि सुखदेव भगत की तुलना में कोई भी प्रत्याशी इनके सामने मुकाबला नहीं कर पायेंगे. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सुखदेव भगत को विजयी बनाने के लिए कांग्रेसियों से पूरी शक्ति के साथ काम करने की अपील की. मौके पर मोहन दुबे, उमेश्वर नाथ तिवारी, नेसार अहमद, आलोक साहू, कुणाल अभिषेक, सामुल अंसारी, ठाकुर प्रसाद साहू, हाजी सदरुल अंसारी, खलिल अंसारी, डोमना उरांव, नंदकिशोर शुक्ला, राजू कुरैसी, सिकंदर अंसारी, प्रभात भगत, अमृता उरांव, शकील अख्तर, मनोज साहू, अनुप साहू, देवदत्त प्रजापति, विजय जायसवाल सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola