:::: भक्तिभाव मनी मां लक्ष्मी व काली पूजा

:::: भक्तिभाव मनी मां लक्ष्मी व काली पूजा फोटो- एलडीजीए-19 मां काली की स्थापित प्रतिमा, एलडीजीए-20 मां लक्ष्मी की स्थापित प्रतिमा, एलडीजीए-21 मौके पर की गयी सजावट, एलडीजीए-22 दीपावली के मौेके पर इस तरह सजाया गया था शहर को. लोहरदगा. जिले में काली पूजा व लक्ष्मी पूजा भक्तिभाव के साथ मनायी गयी. विभिन्न स्थानों पर […]
:::: भक्तिभाव मनी मां लक्ष्मी व काली पूजा फोटो- एलडीजीए-19 मां काली की स्थापित प्रतिमा, एलडीजीए-20 मां लक्ष्मी की स्थापित प्रतिमा, एलडीजीए-21 मौके पर की गयी सजावट, एलडीजीए-22 दीपावली के मौेके पर इस तरह सजाया गया था शहर को. लोहरदगा. जिले में काली पूजा व लक्ष्मी पूजा भक्तिभाव के साथ मनायी गयी. विभिन्न स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इसी तरह शहरी क्षेत्र के कई स्थानों पर पंडाल निर्माण कर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर पूरे शहर की आकर्षक सजावट की गयी थी. निंगनी के काली मंदिर में मां काली की पूजा धूमधाम से हुई. यहां बकरे की बलि दी गयी. दूर-दूर से माता के भक्त पहुंचे थे. रात भर लोग भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था. पूजा के मौके पर हर ओर उत्साह का माहौल था. कई जगह भंडारा का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










