ePaper

बांग्लादेश घटना के विरोध में पांच को बंद रहेगा सिसई

Updated at : 02 Jan 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश घटना के विरोध में पांच को बंद रहेगा सिसई

बांग्लादेश घटना के विरोध में पांच को बंद रहेगा सिसई

विज्ञापन

सिसई. बांग्लादेश में दलित हिंदू दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या व हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार के विरोध में हिंदू समाज द्वारा आगामी पांच जनवरी को जनाक्रोश रैली व संपूर्ण सिसई बंद किया है. इस संबंध में समाज के लोगों ने शुक्रवार को बीडीओ रमेश कुमार यादव, सीओ अशोक बड़ाइक व थानेदार संतोष कुमार सिंह को आवेदन सौंपा है. आवेदन सौंपने वाले मुकेश श्रीवास्तव, पंकज साहू, रोहित शर्मा, संजय वर्मा ने बताया कि बंदी व रैली शांतिपूर्ण तरीके से होगी. दिन के 12 बजे थाना मैदान में हिंदुओं का जुटान होगा और वहां से हाथों में बैनर तख्ती के साथ रैली निकाली जायेगी. रैली थाना मैदान से थाना रोड, मेन रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय तक जायेगी, जहां पदाधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा और बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवा को छोड़ कर सिसई पूर्ण बंद रहेगा. समाज के नेतृत्व कर रहे लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है.

निराला हॉस्पिटल में शिविर कल

गुमला. जन विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निराला आई हॉस्पिटल कुम्हारटोली लोहरदगा रोड गुमला में चार जनवरी को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जायेगा. शिविर में शंकर नेत्रालय चेन्नई के नेत्र सर्जन सह रेटिना विशेषज्ञ डॉक्टर समीर कुमार, नेत्र सर्जन डॉक्टर अभिषेक कुमार व रांची की नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर नीलू कुमारी द्वारा मरीजों की आंखों की जांच व लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा. शिविर में रेटिना, आंसू की थैली, ट्रेजियम, क्लोजियम आदि का ऑपरेशन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola