1071 स्कूलों में लगाये गये 5820 पौधे
Published by : DEEPAK Updated At : 07 Jun 2025 10:36 PM
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा विभाग गुमला के तत्वावधान में जिलांतर्गत सभी 12 प्रखंडों के स्कूलों में पौधरोपण अभियान चलाया गया.
गुमला. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा विभाग गुमला के तत्वावधान में जिलांतर्गत सभी 12 प्रखंडों के स्कूलों में पौधरोपण अभियान चलाया गया. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के प्रेरक नेतृत्व में आयोजित अभियान में 1071 स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अभियान के तहत सभी स्कूलों में कुल 5820 पौधे लगाये गये. इस दौरान बच्चों व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया. वहीं बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बताया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










