::: पदक विजेताओं का स्वागत किया

Updated at :30 Oct 2015 6:48 PM
विज्ञापन
:::  पदक विजेताओं का स्वागत किया

::: पदक विजेताओं का स्वागत किया फोटो- एलडीजीए – 6 खिलाड़ियों का स्वागत करते नीरू भगत एवं अन्य. लोहरदगा. राज्य स्तरीय चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर तथा पदक जीत कर आये खिलाड़ियों और कोच का स्वागत सामाजिक विचार मंच के जिला संयोजक सागर वर्मा के नेतृत्व में लोहरदगा रेलवे स्टेशन में किया गया. […]

विज्ञापन

::: पदक विजेताओं का स्वागत किया फोटो- एलडीजीए – 6 खिलाड़ियों का स्वागत करते नीरू भगत एवं अन्य. लोहरदगा. राज्य स्तरीय चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर तथा पदक जीत कर आये खिलाड़ियों और कोच का स्वागत सामाजिक विचार मंच के जिला संयोजक सागर वर्मा के नेतृत्व में लोहरदगा रेलवे स्टेशन में किया गया. इस प्रतियोगिता में जिला कुश्ती संघ के सचिव व राष्ट्रीय पहलवान महादेव उरांव, कोच अजीत भगत, साहबीर उरांव, सरिता कुमारी तथा पदक जीतनेवाले खिलाड़ी स्वर्ण पदक प्राप्त करनेवाले पप्पु कुमार, मदन उरांव, तथा रजत पदक प्राप्त करनेवाले आशिष वर्मा, विनोद उरांव, संजय काश्य, पदक प्राप्त करनेवाले रितेश कुमार, बलराम मुंडा, प्रमेश लोहरा, साजिद अंसारी, सुभाष उरांव, संतोष उरांव, सत्यनारायण एवं बालिका वर्ग में सुषमा कुमारी, चांदमुनी कच्छप कांस्य पदक एवं दीपा कुमारी को रजत तथा लालो कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ. इन खिलाड़ियों ने पदक जीत कर जिला का मान बढ़ाया तथा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में ओवरऑल में जिला को द्वितीय स्थान दिलाया, जो हमारे लिए गौरव की बात है. सामाजिक विचार मंच के सदस्यों ने इनका स्वागत करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की. स्वागत करनेवाले सदस्यों में मंच के संदीप भगत, पंकज टोप्पो, अभिशेक मिश्रा, सत्येन्द्र शर्मा, अमन कुमार, रोहित दसौंधी, अमन कुमार, आशीष कुमार, रंजन सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola