प्रशासन राहत कार्य शुरू करें : अध्यक्ष

प्रशासन राहत कार्य शुरू करें : अध्यक्ष गुमला. भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने घाघरा प्रखंड में ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए प्रशासन से जल्द राहत कार्य शुरू करने की मांग की है. कहा है कि पहले से घाघरा के कई लोगों को राशन कार्ड नहीं मिला है. ऊपर […]
प्रशासन राहत कार्य शुरू करें : अध्यक्ष गुमला. भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने घाघरा प्रखंड में ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए प्रशासन से जल्द राहत कार्य शुरू करने की मांग की है. कहा है कि पहले से घाघरा के कई लोगों को राशन कार्ड नहीं मिला है. ऊपर से सुखाड़ फिर ओलावृष्टि. जो फसल था, वह पूरा बरबाद हो गया है. किसान मोरचा के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि पहली बार इतना नुकसान हुआ है. सरकार किसानों को मुआवजा दें : अध्यक्षजिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार भगत टुनटुन व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने घाघरा प्रखंड में ओलावृष्टि से हुए नुकसान को किसानों के ऊपर आर्थिक बोझ बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










