प्रथम व द्वितीय चरण के लिए 274 पत्र बिके
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Oct 2015 7:02 AM
विज्ञापन

गुमला. जिप सदस्य, मुखिया, पंसस और वार्ड के लिए गुरुवार को कुल 198 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. इसमें प्रथम चरण के चुनाव के लिए 179 और द्वितीय चरण के चुनाव के लिए 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है. प्रथम चरण के लिए जिला परिषद के तीन, मुखिया के 19, पंसस के 30 तथा […]
विज्ञापन
गुमला. जिप सदस्य, मुखिया, पंसस और वार्ड के लिए गुरुवार को कुल 198 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. इसमें प्रथम चरण के चुनाव के लिए 179 और द्वितीय चरण के चुनाव के लिए 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है. प्रथम चरण के लिए जिला परिषद के तीन, मुखिया के 19, पंसस के 30 तथा वार्ड के लिए गुमला से 117 व पालकोट से 76 नामांकन पत्र बिके. जबकि दूसरे चरण के लिए जिला परिषद के चार और पंसस के 15 नामांकन पत्र बिके.
जिला परिषद : 14 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया
गुमला प्रखंड क्षेत्र से जिला परिषद के 11 व पालकोट प्रखंड से तीन प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. गुमला निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अशोक कुमार शाह के समक्ष गुमला से सिरिल टोप्पो, नगमा फिरदौस, महावीर उरांव, देवीका भगत, निशा कुमारी भगत, अजीत साहू, अमित एक्का, राजनारायण नाग, बसंत गोप, सुमित्रा देवी व इंदु देवी तथा पालकोट से सुबोध लकड़ा, प्रदीप सोरेंग व इलियस केरकेट्टा ने परचा दाखिल किया.
गुमला से 36 व पालकोट से 12 ने परचे भरे
पंचायत समिति सदस्य के लिए गुमला प्रखंड क्षेत्र से 36 और पालकोट प्रखंड क्षेत्र से 12 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है. गुमला में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा के समक्ष कोटाम से शंकर उरांव, कोटाम से सुधवा भगत, टोटो से नीतू देवी, अरमई से मकसीमा देवी, फोरी से अनिल गोप, कुम्हरिया से एतवा उरांव, कोटाम से लालसाय कुमार भगत, राजकुमार भगत, तेलगांव से गोवर्द्धन सिंह, टोटो से गलशन बीवी, फोरी से रविंद्र लकड़ा, फसिया से विजय कुमार सिंह, मुरकुंडा से सुमति इंदवार, कतरी से रूबाना प्रवीण,
शेख साजिदा बीवी, कोटाम से सुरेश बड़ाइक, टोटो से प्रमिला देवी उरांव, तेलगांव से सुनील साहू, फोरी से माघिया उरांव, मुरकुंडा से वीणा कुमारी, खरका से श्याममणि देवी, घटगांव से नारायण एक्का, असनी से लीलावती कुमारी, बसुआ से बचना उरांव, आंजन से बुधमनिया उरांइन, कसिरा से फूलेश्वरी देवी, कुम्हरिया से जगेश्वर कच्छप, करौंदी से रवि नायक, मुरकुंडा से कांति बिलुंग, वृंदा से शनिचर उरांव, कलिगा से सुनैना टोप्पो, आंजन से सुशांति उरांइन, तेलगांव से दीपक बाड़ा, आंजन से करमा उरांव, खरका से कामिनी भगत व कुलाबिरा से तिजमोहन महली तथा पालकोट प्रखंड क्षेत्र के लिए बसिया में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार के समक्ष तपकारा से संतोष लकड़ा, उमड़ा से धर्मा गोप, डहुपानी से पोलिना कुजूर, कोलेंग से शंकर साव, झिकिरमा से बंडा पहान, उमड़ा से श्रवण ओहदार, बिलिंगबीरा से राजेश लकड़ा, टेंगरिया से गीता देवी, बंगरू से बसंत लकड़ा, बागेसेरा से कुंवर चीक बड़ाइक, उमड़ा से बसंत सिंह व पालकोट उत्तरी से मंजूला मिंज ने परचा दाखिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










