नीरू शोक संतप्त परिवार से मिली

नीरू शोक संतप्त परिवार से मिली फोटो- एलडीजीए- 21 ग्रामीणों से बात करती नीरू शांति भगत. लोहरदगा. नीरू शांति भगत ने भंडरा प्रखंड के भीठा गांव दौरा किया. विदित हो कि भीठा गांव निवासी समोद साहू की पुत्री सुरेखा कुमारी का आकस्मिक निधन हो गया था. नीरू ने मृतक के माता-पिता से मुलाकात की एवं […]
नीरू शोक संतप्त परिवार से मिली फोटो- एलडीजीए- 21 ग्रामीणों से बात करती नीरू शांति भगत. लोहरदगा. नीरू शांति भगत ने भंडरा प्रखंड के भीठा गांव दौरा किया. विदित हो कि भीठा गांव निवासी समोद साहू की पुत्री सुरेखा कुमारी का आकस्मिक निधन हो गया था. नीरू ने मृतक के माता-पिता से मुलाकात की एवं कहा कि इस दुख की घड़ी में आजसू परिवार उनके साथ है. उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी दिया. मौके पर सूरज अग्रवाल, कंवलजीत सिंह, देवेद्र साहू, दिलीप साहू, प्रदीप सिंह, अनिता साहू आदि शामिल थे. नीरू शांति भगत ने किस्को प्रखंड के तेतरटांड़, मेरले, बोंगा आदि गांवों का दौरा किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुई. कहा कि जिले का विकास ही आजसू पार्टी का मकसद है. कमल किशोर भगत ने विकास की जो नींव रखी है, उसे पूरा करना है. मौके पर राजू गुप्ता, शाहिद अंसारी, सुनीता साहू, चांद खान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










