राज्यपाल व सीएम 31 अक्तूबर को गुमला में
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Oct 2015 7:10 AM
विज्ञापन

गुमला : झारखंड राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुरमू व मुख्यमंत्री रघुवर दास 31 अक्तूबर को गुमला आ रही हैं. इसी दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमण सिंह भी गुमला आयेंगे. दोनों रायडीह के मांझाटोली में आयोजित अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह सह कार्तिक जतरा में भाग लेंगे. विधायक शिवशंकर उरांव ने बताया कि कार्यक्रम में […]
विज्ञापन
गुमला : झारखंड राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुरमू व मुख्यमंत्री रघुवर दास 31 अक्तूबर को गुमला आ रही हैं. इसी दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमण सिंह भी गुमला आयेंगे. दोनों रायडीह के मांझाटोली में आयोजित अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह सह कार्तिक जतरा में भाग लेंगे.
विधायक शिवशंकर उरांव ने बताया कि कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उरांव, राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, राज्यमंत्री विष्णु देव राय के अलावा कई सांसद, विधायक भाग लेंगे. श्री भगत ने कहा कि स्व कार्तिक उरांव की जयंती के अवसर पर हर वर्ष यहां दो राज्यों का मिलान होता है. इस जतरा का मुख्य मकसद आदिवासी शक्ति स्वायतशासी विश्वविद्यालय निर्माण के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है. 31 अक्तूबर को दिन के 12 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










