भाजपा गरीबों के लिए चलायी रही योजनाओं को बंद करा रही है: सुखदेव

Updated at :28 Oct 2015 7:54 PM
विज्ञापन
भाजपा गरीबों के लिए चलायी रही योजनाओं को बंद करा रही है: सुखदेव

भाजपा गरीबों के लिए चलायी रही योजनाओं को बंद करा रही है: सुखदेव फोटो-एलडीजीए-13 अतिथियों का स्वागत करते ग्रामीण. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत कुडू प्रखंड क्षेत्र के ओपा, सुकुमार, कमले, जिमा आदि गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. श्री भगत […]

विज्ञापन

भाजपा गरीबों के लिए चलायी रही योजनाओं को बंद करा रही है: सुखदेव फोटो-एलडीजीए-13 अतिथियों का स्वागत करते ग्रामीण. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत कुडू प्रखंड क्षेत्र के ओपा, सुकुमार, कमले, जिमा आदि गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. श्री भगत ने कहा कि भाजपा आजसू की सरकार राज्य में अमीरों के हित में काम कर रही है और गरीबों के लिए चलायी गयी योजनाएं बंद कर रही है. जिला सूखा पड़ा है, लगभग 80 प्रतिशत धान की फसल बर्बाद हो चुकी है. यहां के किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लोग पलायन कर रहे हैं, बावजूद इसके राज्य सरकार जिला को सूखा क्षेत्र घोषित नहीं कर रही है. महंगाई चरम पर है. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक कुमार साहू ने कहा कि पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के कृतियों से लोहरदगा की जनता शर्मसार हुई है. उन्होंने वोटकटवा पार्टी के लोगों से सावधान रहने की अपील की. मौके पर लाल सुबोध, सदरुल अंसारी, लाल धनंजय, बेंजामीन लकड़ा, बरतु राम, द्रौपदी देवी, राजेश्वर भगत, सुखमनी भगत, लाल अभिषेक, हातिम अंसारी, अजीम खान, राजकुमार उरांव, महावीर उरांव, गांंेदल पहान, सोनू वर्मा, बंदे उरांव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola