पीएलएफआइ का उग्रवादी गिरफ्तार

पीएलएफआइ का उग्रवादी गिरफ्तार उग्रवादी के पास से काफी संख्या में पहचान पत्र व आधार कार्ड बरामद.रांची से सामग्री खरीद कर एरिया व सबजोनल कमांडर को पहुंचाता था. प्रतिनिधि, कामडाराकामडारा थाना की पुलिस ने बुधवार को सोझा मोड़ से पीएलएफआइ के सक्रिय सदस्य बड़काटोली निवासी इमानुवेल बारला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे गुप्त […]
पीएलएफआइ का उग्रवादी गिरफ्तार उग्रवादी के पास से काफी संख्या में पहचान पत्र व आधार कार्ड बरामद.रांची से सामग्री खरीद कर एरिया व सबजोनल कमांडर को पहुंचाता था. प्रतिनिधि, कामडाराकामडारा थाना की पुलिस ने बुधवार को सोझा मोड़ से पीएलएफआइ के सक्रिय सदस्य बड़काटोली निवासी इमानुवेल बारला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना पर पकड़ा है. उसके पास से काफी संख्या में निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र व आधार कार्ड मिला है. दोनों पत्र महिला व पुरुषों का है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. संभवत: इस कार्ड का उपयोग अभी होनेवाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उग्रवादी करने वाले थे. हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. थाना प्रभारी चक्रवर्ती कुमार राम ने बताया कि उग्रवादी इमानुवेल को पकड़ा गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उसने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. वह एरिया कमांडर मार्टिन केरकेट्टा के लिए काम करता था. वहीं इस क्षेत्र में जितने भी सक्रिय उग्रवादी है. उन लोगों के पास इमानुवेल खाने पीने, कपड़ा, मोबाइल, जूता व अन्य सामान पहुंचाता था. लेवी का पैसा भी वही उठाता था और उस पैसे से रांची से जाकर सामान खरीदकर लाकर उग्रवादियों तक पहुंचाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










