पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या

पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या प्रतिनिधि, घाघराघाघरा थाना क्षेत्र के बदरी गांव निवासी 40 वर्षीय एतवा उरांव की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. उसका शव बुधवार को पुटो पोखरा के समीप से पुलिस ने बरामद किया है. वह मंगलवार को दिन के तीन बजे से गायब हुआ था. बुधवार को पुलिस […]
पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या प्रतिनिधि, घाघराघाघरा थाना क्षेत्र के बदरी गांव निवासी 40 वर्षीय एतवा उरांव की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. उसका शव बुधवार को पुटो पोखरा के समीप से पुलिस ने बरामद किया है. वह मंगलवार को दिन के तीन बजे से गायब हुआ था. बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि पुटो के समीप शव है. इसके बाद पुलिस गांव गयी और शव बरामद किया. हत्या किसने व क्यों की है, अभी तक इसका पता नहीं चला है. पुलिस परिजन व स्थानीय लोगों से पूछताछ की है. फिर भी सुराग नहीं मिला है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि आपसी विवाद में एतवा की हत्या की गयी है. परिजनों के अनुसार एतवा घर से निकला तो फिर नहीं लौटा. देर रात व सुबह को परिजन काफी खोजबीन किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










