लीड :4:::: 255 प्रत्याशियों ने परचा भरा

Updated at :28 Oct 2015 6:35 PM
विज्ञापन
लीड :4:::: 255 प्रत्याशियों ने परचा भरा

लीड :4:::: 255 प्रत्याशियों ने परचा भरा28 गुम 9 से लेकर 18 तक में जिप सदस्य के प्रत्याशी28 गुम 19 में मुखिया के प्रत्याशी नामांकन करते28 गुम 20 में गाजे बाजे के साथ नामांकन करने जाते दिलीप28 गुम 21 में गुमला में वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों की भीड़28 गुम 22 में अमृता भगत नामांकन करने […]

विज्ञापन

लीड :4:::: 255 प्रत्याशियों ने परचा भरा28 गुम 9 से लेकर 18 तक में जिप सदस्य के प्रत्याशी28 गुम 19 में मुखिया के प्रत्याशी नामांकन करते28 गुम 20 में गाजे बाजे के साथ नामांकन करने जाते दिलीप28 गुम 21 में गुमला में वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों की भीड़28 गुम 22 में अमृता भगत नामांकन करने जाती28 गुम 23 में नामांकन में ही सुबोध लाल ने दिखाया दम28 गुम 24 में नामांकन करने से पहले भगवान के दरबार में उम्मीदवार28 गुम 25 में नामांकन करने जाते केडीएन सिंह28 गुम 26 में पंसस उम्मीदवार एसडीओ के समक्ष नामांकन करतीप्रतिनिधि, गुमलात्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे दिन बुधवार को गुमला व पालकोट प्रखंड क्षेत्र से जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति और वार्ड के लिए कुल 255 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. गुमला में जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति और वार्ड के लिए 197 और पालकोट प्रखंड के लिए 58 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल भरा. नामांकन के लिए जिला मुख्यालय के समाहरणालय परिसर, प्रखंड मुख्यालय परिसर, टीपीसी भवन परिसर और अनुमंडल कार्यालय, पालकोट प्रखंड व बसिया अनुमंडल परिसर में प्रत्याशियों का तांता लगा रहा. इस दौरान जिला परिषद व मुखिया के कई प्रत्याशी ढोल नगाड़ा बजाते हुए सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में परचा दाखिल करने के लिए पहुंचे. जुलूस में शामिल समर्थक अपने भावी उम्मीदवार के पक्ष में गगनभेदी नारा लगा रहे थे. जिला परिषद : 14 प्रत्याशियों ने परचा भरेगुमला व पालकोट प्रखंड से 14 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. पालकोट दक्षिणी से बालकिशुन भगत, गुमला पूर्वी से सुबोध कुमार लाल, सिकंदर साव, सुधवा साहू, दिलीपनाथ साहू, मोजाहिर अंसारी, गुमला उत्तरी से अमृता भगत, लुइसा उरांव, गुमला मध्य से कृष्णदेव सिंह, खुदी भगत दु:खी, भिनसरिया उरांव, केटा उरांव, सुरेंद्र बैगा व गंगा उरांव ने परचा दाखिल किया है. मुखिया : गुमला से 61 व पालकोट से 21 ने परचा डाला गुमला में निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुनील चंद्र के समक्ष गुमला प्रखंड क्षेत्र के लिए कुल 61 मुखिया उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया है. वहीं पालकोट प्रखंड क्षेत्र के लिए 21 ने निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पालकोट सरोज एनी तिर्की के समक्ष परचा दाखिल किया है. गुमला प्रखंड क्षेत्र के लिए वृंदा पंचायत से ललिता उरांइन, कुम्हरिया से टोपनो उरांव, पुगु से बुधु टोप्पो, कोटाम से करमशीला देवी, अरमई से सुनीता केरकेट्टा, आंजन से प्रतीमा देवी, पुगु से इरकन लकड़ा, अरमई से हीरा देवी, डुमरडीह से माधुरी मिंज, करौंदी से पंचू उरांव, कलिगा से सुनीता खाखा, नवाडीह से सुशीला तिर्की, टोटो से सुनील तिर्की, घटगांव से फिलमोन टोप्पो, कुम्हरिया से अमरमनी उरांव, करौंदी से अजीत उरांव, घटगांव से मनीता टोप्पो, तेलगांव से पूनम देवी, करौंदी से महीप उरांव, टोटो से अनिल उरांव, आंजन से घुड़ा उरांव, असनी से महाप्रसाद उरांव, करौंदी से बपोती उरांव, असनी से मंगरा महली, सिलाफारी से विजय उरांव, खरका से सीतामनी उरांव, बसुआ से विजय भगत, खरका से आशा उरांइन, कलिगा से ललिता देवी, करौंदी से चामा उरांव, कुलाबीरा से असमती देवी, घटगांव से मरियम तिर्की, असनी से अनिल कुजूर, कलिगा से शांतिना देवी, मुरकुंडा से बिंदेश्वर पूजार, अंबोवा से प्रेमिका उरांव, फोरी से गायत्री देवी, कुम्हरिया से मनोहर उरांव, कतरी से मीना भगत, कुलासीरा से जीतनी देवी, डुमरडीह से कुमुद एक्का, अरमई से मेरी अन्ना लकड़ा, सिलाफारी से बंधु उरांव, कोटाम से ज्योति खलखो, करौंदी से कृष्णा उरांव, नवाडीह से बासमनी बेक, घटगांव से चंद्रमोहन सिंह, कसिरा से फूलमनी कुल्लू, अंबावा से सुशीला टेटे, बसुआ से सोमा उरांव, वृंदा से तुलसी उरांव आंजन से मुखदत सिंह, नवाडीह से गीता देवी, बसुआ से बुधमनी कुमारी, टोटो से भैयाराम उरांव, घटगांव से महादेव उरांव, फसिया से चंद्रवती देवी, करौंदी से गणेश उरांव, कसिरा से सुशीला सोरेंग, तेलगांव से माया कुजूर व टोटो पंचायत से गीता देवी ने परचा दाखिल किया. जबकि पालकोट प्रखंड क्षेत्र के लिए बिलिंगबीरा पंचायत से सुनील खडि़या, बघिमा से बेरनादेत लकड़ा, मनपरण चीक बड़ाईक, संतोष टेटे, दक्षिणी पालकोट से जीतेंद्र मुंडा, मंगल मुंडा, पतकारा से सुरीला डुंगडुंग, जगेश्वर चीक बड़ाइक, सुशील उरांव, टेंगरिया से प्रेमचंद उरांव, आनंद बड़ाइक, उमड़ा से सुशांति मिंज, झिकिरमा से शिरामनी लकड़ा, शोभा कुल्लू, बंगरू से इग्नेसिया लकड़ा, नाथ से सावित्री कुमारी बाड़ा, मंजूला बाखला, कुलूकेरा से मनोनीत लकड़ा, उत्तरी पालकोट से पूनम देवी, लीली रश्मि उरांइन व बागेसेरा पंचायत से संगीता देवी ने परचा दाखिल किया है. पंसस : गुमला से 20 व पालकोट से 21 ने परचा भरे पंचायत समिति सदस्य के लिए गुमला में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा के समक्ष कतरी पंचायत से संतोषी देवी, टोटो से अनिता देवी, नवाडीह से सुशीला उरांव, कसिरा से गायत्री देवी, तेलगांव से रामविलास साहू, टोटो से नासरीन बेगम, फसिया से सिकंदर कुमार सिंह, फोरी से सुखदेव साहू, करौंदी से छठु नायक, वृंदा से तपेश्वर कच्छप, अंबोवा से रिजवाना खातून, नवाडीह से संगीता देवी, कसिरा से कृष्णा लोहरा, घटगांव से बोलवा उरांव, असनी से जमुना देवी, अंबोवा से राधा देवी, पुगु से किशुन उरांव, कसिरा से फूलेश्वरी देवी, सिलाफारी से दिलीप कुमार, डुमरडीह से मालती लकड़ा व सिलाफारी पंचायत से रामकुमार साहू ने परचा दाखिल किया है. वहीं बसिया में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष पालकोट प्रखंड क्षेत्र के लिए कोलेंग टू से सिकंदर सिंह, झिकिरमा से विश्वासी लकड़ा, डहुपानी से कृति विनिता एक्का, बागेसेरा से एलिजाबेथ सोरेंग, बंगरू से कमला उरांइन, पालकोट उत्तरी से पूनम सिंह व पालकोट दक्षिणी से शांति देवी ने परचा दाखिल किया है. वार्ड सदस्य : 132 वार्ड सदस्यों ने परचा दाखिल कियागुमला प्रखंड क्षेत्र से वार्ड सदस्य के लिए कुल 102 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. जबकि पालकोट प्रखंड क्षेत्र के लिए कुल 30 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. 196 नामांकन पत्रों की बिक्री हुईगुमला. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को कुल 196 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. जिला परिषद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदें. जिसमें पुगु पंचायत से चंपु देवी, पूर्वी क्षेत्र से राजनारायण नाग, मध्य भाग से बसंत गोप, उत्तरी गुमला से सुमित्रा देवी व पालकोट दक्षिणी क्षेत्र से सुनीत लकड़ा ने नामांकन पत्र खरीदा है. वहीं मुखिया के लिए गुमला प्रखंड क्षेत्र के लिए 23 व पालकोट प्रखंड क्षेत्र के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए गुमला से 21 व बसिया से छह तथा वार्ड सदस्य के लिए गुमला प्रखंड क्षेत्र से 95 व पालकोट से 33 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola