:4::: गांव के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं : गीताश्री

Updated at :28 Oct 2015 6:35 PM
विज्ञापन
:4::: गांव के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं : गीताश्री

:4::: गांव के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं : गीताश्री 28 गुम 8 में विजेता टीम के साथ अतिथि.गुमला. सरना क्लब कोडेकेरा बरटोली द्वारा तीन दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोडेकेरा मैदान में हुआ़. महुदा ने कोडेकेरा 1-0 से पराजित किया. इससे पहले मैच का उदघाटन पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने खिलाड़ियों से […]

विज्ञापन

:4::: गांव के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं : गीताश्री 28 गुम 8 में विजेता टीम के साथ अतिथि.गुमला. सरना क्लब कोडेकेरा बरटोली द्वारा तीन दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोडेकेरा मैदान में हुआ़. महुदा ने कोडेकेरा 1-0 से पराजित किया. इससे पहले मैच का उदघाटन पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि गांव के खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार खेल कर आगे बढ़ रहे हैं. मेरे कार्यकाल में शिक्षा व खेल को बढ़ावा दिया गया था. पाइका के माध्यम से हर गांव में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास हुआ. उसी का परिणाम है कि आज गांव के खिलाड़ी फुटबॉल, हॉकी, खोखो व कब्बडी जैसे खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. पूर्व मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों के बीच जो भी समस्या हो, मेरे समक्ष नि:संकोच रखें. मैं उसे शीघ्र निबटाने का प्रयास करूंगी. मौके पर गंगा उरांव, रवींद्र उरांव, इरकन लकड़ा, रितलाल उरांव, इंद्र उरांव, भगवान उरांव, रोपना खड़िया व महेश्वर महली सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola