सुखाड़ को लेकर 29 को महाधरना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Oct 2015 1:49 AM
विज्ञापन

गुमला : झामुमो के जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की ने कहा कि सरकार ने गुमला जिले के साथ छल किया गया. गुमला में सुखाड़ हो गया है. किसान चिंता में हैं. लेकिन गुमला को सूखा क्षेत्र घोषित नहीं किया गया. इसलिए झामुमो ने 29 अक्तूबर को गुमला को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर […]
विज्ञापन
गुमला : झामुमो के जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की ने कहा कि सरकार ने गुमला जिले के साथ छल किया गया. गुमला में सुखाड़ हो गया है. किसान चिंता में हैं. लेकिन गुमला को सूखा क्षेत्र घोषित नहीं किया गया. इसलिए झामुमो ने 29 अक्तूबर को गुमला को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर महाधरना देने का निर्णय लिया है.
श्री तिर्की मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड के 15 जिला को सूखा घोषित किया गया. जिसमें गुमला को शामिल नहीं किया गया. यहां कि किसानों के साथ अन्याय है.
जेएमएम इसका कड़ी निंदा करती है. सेंट्रल कमेटी के निर्देश पर 29 अक्तूबर को जिला मुख्यालय स्थित हड़ताली वृक्ष के समीप पार्टी व पार्टी के 12 प्रखंडों के कार्यकर्ता एक दिवसीय महाधरना देेंगे. मौके पर रणजीत सिंह, नुरूल होदा, फ्रांसिस बाड़ा, मो कलन, हरिओम साहू, जेम्स तिर्की, मो अनवर, मनोज तिर्की सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










