ग्रामीणों को मलेरिया की जानकारी दी गयी

Updated at :27 Oct 2015 7:29 PM
विज्ञापन
ग्रामीणों को मलेरिया की जानकारी दी गयी

ग्रामीणों को मलेरिया की जानकारी दी गयी सिमडेगा. सदर प्रखंड के किंदिरडेगा उपकेंद्र के चियारीपानी व लोंगेपानी ग्राम में मलेरिया विभाग द्वारा मलेरिया से बचाव को लेकर प्रचार किया गया. शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को मलेरिया से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. साथ ही 111 ग्रामीणों के मलेरिया जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया […]

विज्ञापन

ग्रामीणों को मलेरिया की जानकारी दी गयी सिमडेगा. सदर प्रखंड के किंदिरडेगा उपकेंद्र के चियारीपानी व लोंगेपानी ग्राम में मलेरिया विभाग द्वारा मलेरिया से बचाव को लेकर प्रचार किया गया. शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को मलेरिया से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. साथ ही 111 ग्रामीणों के मलेरिया जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया. इसके अलावा प्राथमिक उपचार के लिए दवा का सेवन भी कराया गया. शिविर में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद एवं मलेरिया निरीक्षक राजेंद्र सिंह मुंडा ने मलेरिया से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि मलेरिया से बचने के लिये मच्छरदानी लगा कर सोयें. अपने घर के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दें. घर के निकट जल जमाव नहीं होने दें. कहा कि बुखार आने पर मलेरिया की जांच अवश्यक करायें और मलेरिया निकलने पर दवा का सेवन करें. इस अवसर पर एमटीएस सुशांत कुमार, आलोक मिंज, राजीव कुमार, शशि भूषण सिन्हा के अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola