जी... सड़क हादसे में तीन लोग घायल, इलाजरत

जी… सड़क हादसे में तीन लोग घायल, इलाजरत 26 गुम 5 में घायल का इलाज करतेगुमला. शहर के दो अलग-अलग स्थानो में हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में विकास नगर निवासी जोसेफ तिर्की (42), धोधरा निवासी जवार उरांव (32) व डुमरडीह महुआटोली निवासी किरण कुजूर (20) है. […]
जी… सड़क हादसे में तीन लोग घायल, इलाजरत 26 गुम 5 में घायल का इलाज करतेगुमला. शहर के दो अलग-अलग स्थानो में हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में विकास नगर निवासी जोसेफ तिर्की (42), धोधरा निवासी जवार उरांव (32) व डुमरडीह महुआटोली निवासी किरण कुजूर (20) है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया गया. जहां इनका इलाज चल रहा है. पहली घटना केओ कॉलेज के समीप शाम 7:30 बजे हुई. जिसमें विकास नगर निवासी अपने किसी कार्य को लेकर कॉलेज के समीप से लौटने के क्रम में पावर ग्रिड के समीप अचानक बैल के दौड़ कर बाइक में टक्कर मारने से गिर पड़े. जिससे वह घायल हो गये. वहीं दूसरी घटना एरोड्राम करमडीपा के समीप रात आठ बजे की है. घटना के संबंध में घायल किरण ने बताया कि वह बम्हनी में फुटबॉल मैच खेल कर लौटने के क्रम में बाइक सवार जवार उरांव ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










