श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2015 6:10 PM
श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की 25 गुम 15 में सड़क मरम्मत करते लोग.सिसई. दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान कर पंचायत के मुख्य पथ की मरम्मत की. यह पथ सिसई प्रखंड के पिलखी मोड़, बरटोली और बरगांव, सोंगरा गांवों को आपस में जोड़ती है. हालांकि लगभग पांच वर्षों पूर्व पंचायत की मुखिया […]
श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की 25 गुम 15 में सड़क मरम्मत करते लोग.सिसई. दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान कर पंचायत के मुख्य पथ की मरम्मत की. यह पथ सिसई प्रखंड के पिलखी मोड़, बरटोली और बरगांव, सोंगरा गांवों को आपस में जोड़ती है. हालांकि लगभग पांच वर्षों पूर्व पंचायत की मुखिया शोभा देवी ने पथ मरम्मत के लिए कार्य योजना बनाकर प्रखंड कार्यालय में दिया था. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण पथ नहीं बन सका. इधर, समाजसेवी श्यामसुंदर महतो, पंचम महतो, संदीप महतो, अनिल महतो, धूमा उरांव, तुरेंद्र उरांव, अजीत महतो, कलिंदर उरांव, सुरेंद्र उरांव, गणेश महतो, पवन उरांव, भउंरा उरांव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने श्रमदान कर पथ की मरम्मत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










