ठेठइटांगर में हर्षोल्लास के साथ मना दशहरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2015 7:46 PM

विज्ञापन

ठेठइटांगर में हर्षोल्लास के साथ मना दशहराकई कार्यक्रम हुए आयोजितफोटो फाइल:23एसआइएम:7-जादू का प्रदर्शन करते जादूगर,8-नृत्य करती बच्ची,9-करतब दिखाते मां शारदे ग्रुपप्रतिनिधिठेठइटांगर(सिमडेगा). ठेठइटांगर प्रखंड क्षेत्र में दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पर्व के दौरान भव्य पंडाल का निर्माण कर मां अंबे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. विशेष रूप से ठेठइटांगर […]

विज्ञापन

ठेठइटांगर में हर्षोल्लास के साथ मना दशहराकई कार्यक्रम हुए आयोजितफोटो फाइल:23एसआइएम:7-जादू का प्रदर्शन करते जादूगर,8-नृत्य करती बच्ची,9-करतब दिखाते मां शारदे ग्रुपप्रतिनिधिठेठइटांगर(सिमडेगा). ठेठइटांगर प्रखंड क्षेत्र में दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पर्व के दौरान भव्य पंडाल का निर्माण कर मां अंबे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. विशेष रूप से ठेठइटांगर चौक में विशाल पंडाल का निर्माण किया था. साथ ही आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गयी थी.लगातार तीन दिनों तक चले मूर्ति पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने मां अंबे का दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर लगातार दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. पूजा को सफल बनाने में प्रसन्न कुमार सिन्हा,राजु सिंह, देवसागर ठाकुर,रोहित सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पवन केसरी, बंशी प्रसाद, विरोज महतो,पप्पु साह,रिंटू सिन्हा,पिंटु कुमार, मिथलेश पांडेय, विकास ठाकुर,नरेंद्र बड़ाइक, छोटू सिंह, शैलेस कुमार,प्रीतम राम, रामवृक्ष ठाकुर,हेमंत सिंह, परमानंद दास, वीरेंद्र बड़ाइक, सोनु, छोटू,संजय कुमार, राम कुमार बड़ाइक, मनोज सिंह,संदीप कुमार,प्रवीण बड़ाइक,कुंवर महली,सुधीर महल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.जादूगर ने लोगों को अचंभित कियासप्तमी के दिन कोलकाता से आये जादूगर डी पात्रा में जादू के प्रदर्शन से लोगों को अचंभित कर दिया.उन्होंने एक से बढ़ कर एक ट्रिक्स दिखा कर उपस्थित लोगों को हैरत में डाल दिया. इसके अलावा जादूगर डी पात्र के साथ आये डांसर द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया. जिसका लोगों ने खूब मनोरंजन किया.मां शारदे ग्रुप ने मन मोहाअष्टमी के दिन बरपानी से आये मां शारदे ग्रुप ने अपने करतब से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. ग्रुप शामिल युवतियों ने आकर्षक नृत्य, लघु नाटिका, डांडिया नृत्य, लाठी, डंडे एवं बलुआ आदि खेल का भी प्रदर्शन लोगों को हैरत में डाल दिया.मां शारदे ग्रुप में नोमी कुमारी, बेलावती कुमारी, सुमित्रा , नूतन, अमृता,अजीता, असरिता,दिव्या,सरोजनी,बिंदिया आदि शामिल थे.नृत्य में स्नेहा व सिम्मी रहे अव्वलनवमी के दिन बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने एक से बढ़ कर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.जूनियर ग्रुप में स्नेहा, रिचा व चिंटु, आर्यन बाघवार, सीनियर ग्रुप में सिम्मी कुमारी, सोनी बाघवार, संजना कुमारी एवं रिया कुमारी को क्रमश: प्रथम,द्वितीय , तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार दिया गया.विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयीशुक्रवार को विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी.शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम रहे थे.साथ ही दुर्गा माता ,सरस्वती माता,मां लक्ष्मी आदि की जयकार लगा रहे थे.शोभा यात्रा में शामिल लोग विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रखंड तालाब पहुंचे जहां मां दुर्गे की प्रतिमा को विधि विधान के साथ विसर्जित किया गया.पुरोहित की भूमिका बिंदेश्वर पाठक, सूर्यकांत झा व राम प्रवेश पांडेय ने एवं यजमान की भूमिका पंकज कुमार व आदित्य प्रसाद ने निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola