बनारस की तर्ज पर नवयुवक संघ करेगा विसर्जन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2015 8:33 AM

विज्ञापन

गुमला. भारतीय नवयुवक संघ पटेल चौक गुमला की आपात बैठक अध्यक्ष दामोदर कसेरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 अक्तूबर को मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बनारस के पंडितों से बात की गयी है. उन्होंने मूर्ति विसर्जन की तिथि 23 अक्तूबर को बताया है. इससे […]

विज्ञापन
गुमला. भारतीय नवयुवक संघ पटेल चौक गुमला की आपात बैठक अध्यक्ष दामोदर कसेरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 अक्तूबर को मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बनारस के पंडितों से बात की गयी है. उन्होंने मूर्ति विसर्जन की तिथि 23 अक्तूबर को बताया है. इससे पहले ही ज्योति संघ ने भी 23 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन करने का निर्णय ले चुकी है.
मुरकुंडा में 51 फीट रावण बनाया गया
गुमला : श्रीश्री दुर्गापूजा समिति मुरकुंडा गुमला द्वारा इस वर्ष रावण दहन के लिए 51 फीट के रावण का पुतला बनाया जा रहा है. जानकारी समिति के भोला चौधरी ने दी. बताया कि गांव में प्रत्येक वर्ष श्री दुर्गापूजा के बाद रावण दहन किया जाता है. रावण दहन के दिन मेला का आयोजन किया जाता है.
पूजा, रावण दहन और मेला गुमला प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है. पूजा और रावण दहन के दिन पूर्वी क्षेत्र के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola