लीड :8:::: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभा यात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 7:25 PM
लीड :8:::: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभा यात्रा डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजनफोटोफाइल:12एसआइएम:-शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु.13-प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग,14,15-फैंसी ड्रेस में बच्चेप्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय आनंद भवन में अग्रवाल सभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती उल्लास के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम दिन […]
लीड :8:::: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभा यात्रा डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजनफोटोफाइल:12एसआइएम:-शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु.13-प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग,14,15-फैंसी ड्रेस में बच्चेप्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय आनंद भवन में अग्रवाल सभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती उल्लास के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम दिन के लगभग 11 बजे शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पूजा-अर्चना के बाद आनंद भवन से शोभायात्रा की शुरूआत की गयी. महाराजा अग्रसेन जी की तसवीर को ट्रक पर स्थापित किया गया. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु मुख्य पथ, महावीर चौक, झूलन सिंह चौक, नगर भवन तक गये. वहां से वापस होते हुए नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक गये. यहां से पुन:वापस हो कर आनंद भवन पहुंचे. इस दौरान कई स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया. अग्रसेन चौक के निकट ब्राह्मण समाज, रोहिल्ला आवास के निकट जैन समाज द्वारा, नगर भवन के निकट देवेंद्र अग्रवाल ने एवं नीचे बाजार में ओमप्रकाश अग्रवाल ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया. उनके लिए शरबत आदि की व्यवस्था की गयी थी. आनंद भवन में पंडित वासुदेव गौतम ने पूजा-अर्चना संपन्न करायी. यजमान की भूमिका जगदीश गोयल ने निभायी. इस अवसर पर डांस ग्रांड फिनाले का आयोजन किया गया. साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मालूम हो कि महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में पिछले एक अक्तूबर से ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही थी. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा के शंकर लाल अग्रवाल, शंभु लाल अग्रवाल, रामवतार बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, लीलू राम अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गोयल, मनोज जैन, राधेश्याम मित्तल, ओमप्रकाश पिथरिया, मनोज अग्रवाल, अग्रवाल युवा समिति के प्रदीप मित्तल, विनीत मित्तल, आशुतोष अग्रवाल, अमित जैन, संजय अग्रवाल, सुधीर जैन, अग्रवाल महिला समिति के सत्यभामा बंसल, माया देवी, प्रेमलता देवी, कमलेश अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, रश्मि जैन, आंचल बोंदिया आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










