27 मवेशी जब्त, तस्कर फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 6:16 PM
घाघरा : पुलिस ने मकरा रोड के समीप से मवेशी तस्कर द्वारा हांक कर ले जाये जाने की सूचना पर छापामारी कर 27 मवेशियों को जब्त किया है. जबकि पुलिस को देखते हुए मवेशी तस्कर फरार हो गये. पुलिस सभी मवेशियों को जब्त कर थाना परिसर में ले आयी है. इस संबंध में थानेदार राजेंद्र […]
घाघरा : पुलिस ने मकरा रोड के समीप से मवेशी तस्कर द्वारा हांक कर ले जाये जाने की सूचना पर छापामारी कर 27 मवेशियों को जब्त किया है. जबकि पुलिस को देखते हुए मवेशी तस्कर फरार हो गये. पुलिस सभी मवेशियों को जब्त कर थाना परिसर में ले आयी है.
इस संबंध में थानेदार राजेंद्र रजक ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से मवेशी तस्कर पशुओं को हांक कर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं. इसी सूचना पर अविलंब टीम का गठन कर छापामारी की गयी है. सभी मवेशियों को जिम्मेनामा के आधार पर देखरेख के लिए मंगलवार को सौंपा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










