शहर के 48 सीसीटीवी कैमरे 15 दिनों से बंद
पैकेज समाप्त होने के कारण हैं बंद, फुटेज की जरूरत पड़ने पर भटकती है पुलिस
पैकेज समाप्त होने के कारण हैं बंद, फुटेज की जरूरत पड़ने पर भटकती है पुलिस
आपके शहर में
——————————
गुमला में पुलिस कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, जिससे आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर कमी आयी है. परंतु, सीसीटीवी कैमरे जो कानून की तीसरी आंख मानी जाती है, अगर वे सभी चालू रहे, तो क्राइम कंट्रोल में सहायता मिलेगी.
रमेश कुमार चीनी (पूर्व अध्यक्ष, चेंबर)
गुमला शहर में 40 से 50 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. परंतु बीतें कई दिनों से ये सभी कैमरे बंद हैं. गुमला प्रशासन से मैं मांग करता हूं कि गुमला शहर की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा के लिए बंद पड़े सभी कैमरों को अविलंब चालू किया जाये. राजनील तिग्गा (युवा समाजसेवी)गुमला शहर के अंदर के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद हैं, जबकि शहर से सटे गांवों में जितने भी कैमरे लगे हुए हैं, वे चालू हैं. इसलिए प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि शहर में बंद पड़े कैमरों को चालू किया जाये, ताकि क्राइम कंट्रोल में मदद मिले.
मो सरवर (समाजसेवी)
नगर परिषद गुमला द्वारा सीसीटीवी कैमरे बंद होने के पीछे पैकेज का मामला है. सभी बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को चालू करने की पहल शुरू कर दी गयी है. पर्व से पहले शहर के सभी बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे चालू कर दिये जायेंगे. शंभु कुमार सिंह (एसपी)प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए