बिशुनपुर का युवक बेंगलुरु में रहस्यमय ढंग से गायब

Published by : VIKASH NATH Updated At : 01 Mar 2026 4:56 PM

विज्ञापन

गुमला जिले के बिशुनपुर का युवक बेंगलुरु में रहस्यमय ढंग से गायब हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला जिले के बिशुनपुर का युवक बेंगलुरु में रहस्यमय ढंग से गायब हो गया. रोजगार की तलाश में युवक बेंगलुरु गया था. बिशुनपुर थाना के नरमा गांव निवासी उमेश सिंह (34 वर्ष) पिता महावीर सिंह पिछले कई दिनों से लापता हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने अब इस मामले में न्याय और मदद के लिए कांग्रेस नेता मुख्तार आलम का दरवाजा खटखटाया है. परिजनों के अनुसार, उमेश सिंह काम करने के लिए कर्नाटक के बेंगलुरु (हस्तली, केंगेरी) गया हुआ है. बीते 23 फरवरी 2026 को उन्होंने घर वापस आने के लिए बेंगलुरु के एसएनबीटी रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया था. लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. परिजनों की उमेश से आखिरी बार बात 24 फरवरी 2026 को हुई थी. उसके बाद से उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है. किसी अनहोनी की आशंका से परिवार बेहद डरे हुए हैं. पीड़ित परिवार रविवार को कांग्रेस नेता मुख्तार आलम के कार्यालय पहुंचे और अपनी व्यथा सुनायी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्तार आलम ने तत्काल श्रम अधीक्षक से फोन पर वार्ता की और युवक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया. थाने में दिये गये लिखित आवेदन में लापता युवक की मां रामावती देवी ने बिशुनपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा है कि मेरा बेटा काम करने बाहर गया था और अब उसका कोई अता-पता नहीं है. पुलिस और प्रशासन से हमारी विनती है कि उसे जल्द से जल्द ढूंढने में मदद करें. कांग्रेस नेता मुख्तार आलम ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में बिशुनपुर पुलिस और उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहेंगे ताकि जांच में तेजी लायी जा सके.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola