बस परमिट के लिए महिला लगा रही चक्कर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
परमिट ग्रांट हो चुका है इसके बाद भी नहीं मिला बसिया कोनबीर की गायत्री देवी दो साल से परेशान गुमला : बसिया प्रखंड के कोनबीर निवासी गायत्री देवी बस परमिट के लिए दो साल से परेशान हैं. परमिट ग्रांट हो गया है. लेकिन उसे अभी तक परमिट नहीं मिला है. जिस कारण दो साल से […]
विज्ञापन
परमिट ग्रांट हो चुका है इसके बाद भी नहीं मिला
बसिया कोनबीर की गायत्री देवी दो साल से परेशान
गुमला : बसिया प्रखंड के कोनबीर निवासी गायत्री देवी बस परमिट के लिए दो साल से परेशान हैं. परमिट ग्रांट हो गया है. लेकिन उसे अभी तक परमिट नहीं मिला है. जिस कारण दो साल से बस खड़ी है. परमिट के अभाव में बस भी कबाड़ होते जा रहा है. वहीं एक विशेष रूट के लोगों को बस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
गायत्री ने परमिट के लिए कई बार कार्यालय का चक्कर काटा. सरकारी दफ्तरों के अलावा नेताओं से भी गुहार लगायी. पर पैसा के कारण परमिट नहीं मिल पा रहा है. गायत्री ने अभी झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने परमिट नहीं मिलने के कारणों का जिक्र करते हुए परमिट दिलाने की गुहार लगायी है.
कहा है कि वह लोन में बस निकाली है. उसके पति विकलांग हैं. छोटे-छोटे बच्चे हैं. पति की सेवा करना और बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत हो रही है. कोई रोजी रोजगार भी नहीं है. गायत्री ने कहा है कि अगर परमिट मिल जाता तो बस चलवा कर परिवार की जीविका चलाती. लेकिन यहां परमिट के लिए दो साल से दौड़ाया जा रहा है. बस का नंबर जेएच 01 वाई 9965 है. परमिट के लिए 20 फरवरी 2013 को ही पहला आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










