गुमला में सिकल सेल के 370 मरीज मिले

Updated:
विज्ञापन
गुमला में सिकल सेल के 370 मरीज मिले

जिले में 851054 लोगों में से 719643 की हो चुकी है जांच

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया की जांच चल रही है. हर दिन शहर से लेकर गांव तक कैंप लग रहे हैं. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम द्वारा हर उम्र के लोगों की सिकल सेल जांच की जा रही है. सैंपल लेने के बाद पांच से 10 मिनट के अंदर सिकल सेल की रिपोर्ट ऑन द स्पॉट स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को दी जा रही है. गुरुवार को गुमला शहर में कई स्थानों पर कैंप लगाया गया, जहां सिकल सेल की जांच की गयी. आइपीआरडी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते कई महीनों से गुमला में सिकल सेल की जांच हो रही है. इसमें 15 मई तक की रिपोर्ट के अनुसार आठ लाख, 51 हजार, 054 लोगों में से सात लाख, 19 हजार, 643 लोगों की जांच की जा चुकी है. इसमें सिकल सेल रोग से पीड़ित 370 लोग मिले हैं. वहीं सिकल सेल वाहक (ट्रेट) 1,752 लोग हैं. जांच में अपुष्ट (कंफर्म नहीं) 1,721 लोग शामिल हैं. डीसी कर्ण सत्यार्थी ने गुमला जिले के सभी लोगों से अपील की है कि जिनकी अब तक सिकल सेल एनीमिया की जांच नहीं हुई है, वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच जरूर करायें. यह जांच पूरी तरह नि:शुल्क है और आपकी सेहत के लिए जरूरी है.

मीडिया कर्मियों ने भी करायी जांच

गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय गुमला में सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मीडिया कर्मियों व आम नागरिकों ने सिकल एनीमिया की जांच करायी. इसके अलावा जिला पशुपालन कार्यालय गुमला में भी शिविर लगाया गया. जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिन नागरिकों की अब तक सिकल सेल एनीमिया की जांच नहीं हो सकी है. वे 16 मई को सूचना भवन परिसर में आयोजित जांच शिविर में जांच करा सकते हैं. जांच नि:शुल्क की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola