पति ने पत्नी का गला रेता, मौत
रायडीह. रायडीह थाना के जमगई गांव निवासी जोगिया उरांव ने शनिवार दोपहर को अपनी 35 वर्षीय पत्नी मनियो देवी की गला रेत कर हत्या कर दी. जोगिया फरार है. घटना की चश्मदीद मृतका की बेटी चंद्रमुनी कुमारी ने थाने में अपने पिता के खिलाफ हत्या की केस की है. पुलिस आरोपी को पकड़ने गांव गयी […]
रायडीह. रायडीह थाना के जमगई गांव निवासी जोगिया उरांव ने शनिवार दोपहर को अपनी 35 वर्षीय पत्नी मनियो देवी की गला रेत कर हत्या कर दी. जोगिया फरार है. घटना की चश्मदीद मृतका की बेटी चंद्रमुनी कुमारी ने थाने में अपने पिता के खिलाफ हत्या की केस की है. पुलिस आरोपी को पकड़ने गांव गयी थी, पर आरोपी भाग गया. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी अपनी बेटी को लेकर गांव के समीप कुसुम पेड़ से लाह चुनने गये थे. जोगिया पेड़ में चढ़ कर लाह झाड़ रहा था. नीचे उसकी पत्नी व बेटी थी. किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया. इसके बाद पति पेड़ से उतरा और अपनी पत्नी का गर्दन रेत दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










