अत्याधिक शराब के सेवन से मौत

Updated:
विज्ञापन

गुमला. भभरी गांव के 35 वर्षीय घनश्याम साहू की शुक्रवार की शाम को गणेशपुर डीपा में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. उसका शव मुखिया अमरमणि उरांव के घर से मिला. परिजनों ने मुखिया पर हत्या करने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया, तो पता चला कि […]

विज्ञापन

गुमला. भभरी गांव के 35 वर्षीय घनश्याम साहू की शुक्रवार की शाम को गणेशपुर डीपा में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. उसका शव मुखिया अमरमणि उरांव के घर से मिला. परिजनों ने मुखिया पर हत्या करने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया, तो पता चला कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गयी. मुखिया ने कहा कि शुक्रवार की शाम को घनश्याम नशे की हालात में उसके घर पहुंचा और बेहोश होकर गिर गया. परिजनों को सूचना दी गयी थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे. काफी देर तक शराब के नशे में रहने के कारण उसकी मौत हो गयी. शनिवार की सुबह को जब परिजन पहुंचे तो उसे मृत पाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया, तो पता चला कि अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola