युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

भरनो. थाना क्षेत्र के हेटटोली गांव निवासी बिगलाल सिंह का 24 वर्षीय पुत्र उदय सिंह ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. जानकारी के अनुसार उदय होलिका दहन के दिन नशे में धुत होकर घर पहुंचा और अपने कमरे में घुस कर अंदर से दरवाजा लगा लिया. […]

विज्ञापन

भरनो. थाना क्षेत्र के हेटटोली गांव निवासी बिगलाल सिंह का 24 वर्षीय पुत्र उदय सिंह ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. जानकारी के अनुसार उदय होलिका दहन के दिन नशे में धुत होकर घर पहुंचा और अपने कमरे में घुस कर अंदर से दरवाजा लगा लिया. कमरे में कुछ गिरने की आवाज सुन कर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया. उदय रस्सी के सहारे छत से लटक रहा था. परिजनों ने उसे नीचे उतारा और स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां चिकित्सकों ने उदय की नाजुक स्थिति देख रांची रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने उदय को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola