10 गांव में लगेगा माइक्रोलिफ्ट एरिगेशन : डीपीओ

Updated:
विज्ञापन

23 गुम 24 में कार्यक्रम में अतिथिप्रतिनिधि, बिशुनपुरकृषि विज्ञान केंद्र गुमला के तत्वावधान में विकास भारती बिशुनपुर में कृषि तकनीकी सप्ताह का शुभारंभ सोमवार से हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि गुमला डीपीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कृषि के द्वारा ही कृषक अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. इस वर्ष […]

विज्ञापन

23 गुम 24 में कार्यक्रम में अतिथिप्रतिनिधि, बिशुनपुरकृषि विज्ञान केंद्र गुमला के तत्वावधान में विकास भारती बिशुनपुर में कृषि तकनीकी सप्ताह का शुभारंभ सोमवार से हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि गुमला डीपीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कृषि के द्वारा ही कृषक अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. इस वर्ष कृषि के विकास के लिए प्रखंड क्षेत्र के 10 गांवों में माइक्रोलिफ्ट एरिगेशन लगाया जायेगा. इसके लग जाने के बाद कृषकों को खेतों में पानी की समस्या दूर हो जायेगा. विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि कृषि तकनीक का निरंतर विकास हो रहा है. कृषि के क्षेत्र में किसानों को और भी ज्यादा बढ़ावा देने के लिए सरकार तत्पर है. लेकिन किसानों को सरकार की सुविधा का लाभ नहीं पहुंच सका है. ऐसे में हम जनप्रतिनिधियों की जिम्मेवारी बनती है कि किसान को सुविधा का लाभ मिले. विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं के रोजगार के प्रति काफी चिंतित हैं. इसके समाधान के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम शुरूआत किया जा रहा है. मौके पर प्रवीण सिंह, अजीत कुमार, सावित्री देवी, महेंद्र भगत, डॉ संजय पांडेय, इंजोतपाल सिंह, रामप्रसाद बड़ाइक, कुंती देवी, प्रसन्न टोप्पो, आशा देवी, प्रदीप उरांव, उषा किरण कुजूर, महादेव उरांव, बसंत तुरी, विजय उरांव, अजीत उरांव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola