बन रहा जिले का सबसे बड़ा कॉन्फ्रंेस हॉल

Updated:
विज्ञापन

23 गुम 11 में बन रहा कांफ्रेंस हॉल.गुमला. सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर गुमला में कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया जा रहा है. यह जिला का सबसे बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल होगा. हॉल में लगभग 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. पूर्व में यह हॉल प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र (टीपीसी भवन) था. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के […]

विज्ञापन

23 गुम 11 में बन रहा कांफ्रेंस हॉल.गुमला. सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर गुमला में कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया जा रहा है. यह जिला का सबसे बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल होगा. हॉल में लगभग 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. पूर्व में यह हॉल प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र (टीपीसी भवन) था. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत 25 अगस्त 2002 में भवन का उदघाटन हुआ था. लेकिन देखरेख और रख रखाव के अभाव में यह भवन जर्जर हो चला था. प्रशिक्षु आइएएस सूरज कुमार (वर्तमान प्रभारी बीडीओ) ने सदर प्रखंड मुख्यालय का सुंदरीकरण कराने के दौरान भवन को कॉन्फ्रेंस हॉल बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पारित कर दिया गया. अब 13वें वित्त आयोग की राशि से भवन का कायाकल्प कर कॉन्फ्रेंस हॉल का रूप दिया जा रहा है. हॉल में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola