गुमला ने सिमडेगा व गढ़वा ने रामगढ़ को हराया

Updated:
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सीनियर डीविजन क्रिकेट लीग मैच22 गुम 24 में विजेता टीम के खिलाड़ी.गुमला. गुमला के पीएइ स्टेडियम में रविवार को राज्य स्तरीय सीनियर डीविजन क्रिकेट लीग मैच हुआ. गुमला ने सिमडेगा को 59 रन व गढ़वा ने रामगढ़ को 148 रन से हराया. इसमें गुमला के शिभांशु व गढ़वा के मनीष कुमार को मैन […]

विज्ञापन

राज्य स्तरीय सीनियर डीविजन क्रिकेट लीग मैच22 गुम 24 में विजेता टीम के खिलाड़ी.गुमला. गुमला के पीएइ स्टेडियम में रविवार को राज्य स्तरीय सीनियर डीविजन क्रिकेट लीग मैच हुआ. गुमला ने सिमडेगा को 59 रन व गढ़वा ने रामगढ़ को 148 रन से हराया. इसमें गुमला के शिभांशु व गढ़वा के मनीष कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया. पहले मैच में गुमला ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की. 45.1 ओवर में पूरे विकेट खोकर 231 रन बनाये. इसमें हितेंद्र यादव ने 42, आदित्य राज ने 41, जयंत सिंह ने 40 व शिभांशु ने नाबाद 15 रन बनाये. सिमडेगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनोज ने तीन, जमाल व चेतन ने दो दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी सिमडेग की टीम 172 रन पर सिमट गयी. गुमला की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिभांशु ने पांच पिकेट लिये. दूसरे मैच में गढ़वा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 253 रन बनाये. इसमें मनीष कुमार ने 96, अंकित राज ने 49, गौरव रावत ने 23 रन बनाया. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी रामगढ़ की टीम 22.2 ओवर में 105 रन पर सिमट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola