प्राथमिकता पर समस्या दूर करेंगे : स्पीकर
फोटो ::: 23. ग्रामीणों से जानकारी लेते स्पीकर.प्रतिनिधि, सिसईझारखंड विधानसभा के स्पीकर दिनेश उरांव रविवार को सिसई पहुंचे. वे प्रखंड के उत्तरी छोर के कई गांवों का दौरा किये. भुरसो, छारदा, लठदाग, चेगरी लावागाई, सुरसा कोटारी, बुढ़ूटोली गांव पहुंच कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. चेगरी गांव के लोगों ने हाई स्कूल की पढ़ाई, […]
फोटो ::: 23. ग्रामीणों से जानकारी लेते स्पीकर.प्रतिनिधि, सिसईझारखंड विधानसभा के स्पीकर दिनेश उरांव रविवार को सिसई पहुंचे. वे प्रखंड के उत्तरी छोर के कई गांवों का दौरा किये. भुरसो, छारदा, लठदाग, चेगरी लावागाई, सुरसा कोटारी, बुढ़ूटोली गांव पहुंच कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. चेगरी गांव के लोगों ने हाई स्कूल की पढ़ाई, सिंचाई, बिजली, पानी की समस्या से अवगत कराया. श्री उरांव ने कहा कि अभी मैं समस्या से अवगत हो रहा हूं. प्राथमिकता के तौर पर समस्या को दूर किया जायेगा. सुरसा कोटारी गांव के लोगों ने जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी की जानकारी दी. वहीं गांव में बुनियादी समस्या की जानकारी देते हुए दूर करने की मांग की. यहां श्री उरांव ने कहा कि समस्याओं को दूर किया जायेगा. आप लोगों ने मुझे चुना है. मेरा दायित्व है कि मैं उन समस्याओं को दूर करूं. आनेवाले पांच वर्ष में सिसई प्रखंड की समस्या दूर होगी. मेरा प्रयास रहेगा कि सिसई को मॉडल प्रखंड बनाया जाये. मौके पर रविंद्र साहू, ईश्वर महतो, बसंत यादव, निरंजन सिंह, अनिल साहू, मकीन अंसारी, विजय दर्शन कुजूर सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










