लड़की देख कर लौट रहा था, हादसे में मरा

Updated:
विज्ञापन

गुमला : शहर के करमडीपा हवाई अड्डा के समीप शुक्रवार की शाम को हुए सड़क हादसे में घायल मनोज उरांव (27) की मौत हो गयी. उसका दोस्त अनुज उरांव गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतक मनोज का घर रांची के नगड़ी में है. परंतु वह लंबे समय से […]

विज्ञापन
गुमला : शहर के करमडीपा हवाई अड्डा के समीप शुक्रवार की शाम को हुए सड़क हादसे में घायल मनोज उरांव (27) की मौत हो गयी. उसका दोस्त अनुज उरांव गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतक मनोज का घर रांची के नगड़ी में है. परंतु वह लंबे समय से जशपुर जिला के दड़गांव में रह कर काम करता था.
छोटा भाई दीपक उरांव ने बताया कि शुक्रवार को मनोज नगड़ी से जशपुर शादी के लिए लड़की देखने गया था. परिजन पहले ही लड़की को पसंद कर चुके थे. इसलिए मनोज अपने दोस्त अनुज के साथ जशपुर लड़की देखने गया था. शाम को दोनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे. तभी हवाई अड्डा के समीप संतुलन खोने से पेड़ में जा टकराया. इसमें दोनों दोस्त घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola