लड़की ने फोन से कहा : बचा लीजिये पिताजी

Updated:
विज्ञापन

गुमला. सदर थाना क्षेत्र के अंबवा निवासी तसलीम अंसारी की 17 वर्षीय बेटी सबीना खातून 16 फरवरी से गायब है. उसके पिता ने थाने में उसे ले जाकर बेचने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. अहतू थाना में मामला दर्ज कर पुलिस सबीना के बारे में पता कर रही है. दर्ज प्राथमिकी में तसलीम ने कहा […]

विज्ञापन

गुमला. सदर थाना क्षेत्र के अंबवा निवासी तसलीम अंसारी की 17 वर्षीय बेटी सबीना खातून 16 फरवरी से गायब है. उसके पिता ने थाने में उसे ले जाकर बेचने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. अहतू थाना में मामला दर्ज कर पुलिस सबीना के बारे में पता कर रही है. दर्ज प्राथमिकी में तसलीम ने कहा है कि 16 फरवरी को सबीना घर से हाई स्कूल मुरकुंडा जाने के लिए निकली थी. इसके बाद से वह लापता है. काफी खोजबीन किये, पर उसका सुराग नहीं मिला. 18 फरवरी को सबीना अपने पिता के मोबाइल पर फोन की. तो मोबाइल पर सबसे पहले साजिद नामक युवक ने बात किया. साजिद ने तसलीम से कहा कि आपकी बेटी हमारे साथ है. आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है. इसके बाद सबीना अपने पिता तसलीम से बात की तो वह रोने लगी. उसने कहा कि मुझे बचा लीजिये पिताजी. मैं घर आना चाहती हूं. इसके बाद मोबाइल कट हो गया. अपहरण व दिल्ली में ले जाकर बेचने की आशंका पर तसलीम ने थाने में आकर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola